मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
युवराज शब्द अपमानजनक-राहुल
कहा- मनमोहन सक्षम प्रधानमंत्री
राजनीतिक विरोधियों पर जवाबी हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने शनिवार को कहा कि उनको युवराज पुकारना अपमानजनक है।

कांग्रेस के 38 वर्षीय नेता ने खुद को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वे मौजूदा प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का समर्थन करते हैं। राहुल ने कहा कि वे सबसे अधिक सक्षम हैं।

उन्हें युवराज बुलाने के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा मुझे युवराज शब्द अपमानजनक लगता है। भारत लोकतांत्रिक देश है और इस शब्द का आज कोई मतलब नहीं है।

उनके राजनीतिक विरोधी खासकर मायावती ने उन पर हमला बोलते हुए राहुल को युवराज बताया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के सदस्य ईएम नचिअप्पन द्वारा 21 अप्रैल को राज्यसभा में राहुल को आम आदमी का 'युवराज' बुलाने पर हंगामा हो गया था। भाजपा ने आपत्ति जताते हुए इसे लोकतंत्र पर धब्बा करार दिया था।
और भी
झारखंड में तीन पुलिसकर्मी शहीद
हवाई अड्डे पर विमान के टायर फटे
नाबालिग से सामूहिक बलात्कार
विधायक पुत्र ने 10 लोगों को कुचला
चेन्नई में हैं जैकी चैन
5 दिन पहले पता चलेगा मौसम का मिजाज