मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बस-जीप टक्कर में छह मरे
बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया अनुमंडल के खरीक चौक बगरी गाँव के बीच बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 31 पर बारातियों को ले जा रही एक टाटा 407 मिनी बस और एक जीप की सीधी टक्कर में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन अन्य यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में पाँच यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई।

इस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को नौगछिया और भागलपुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि टाटा 407 में खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर के राम बिंद के पुत्र दिनेश की बारात कटिहार जिले के फलका थाना के बखरी बालू टोला गाँव जा रही थी, जबकि जीप पर सवार खगडि़या जिला के भरतखंड गाँव के चंदन मिश्र अपनी पत्नी काजल की विदाई कराकर भागलपुर के गौरीडीह थाना के खिरजान गाँव से अपने घर लौट रहे थे।

दुर्घटना के शिकार दोनों वाहनों में दूल्हे सवार थे। हादसे में एक दूल्हे चंदन मिश्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे दूल्हे दिनेश बिंद का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
और भी
हजारों किसान कर्ज माफी के पात्र
लश्कर आतंकवादी ने हथियार डाले
झारखंड में तीन पुलिसकर्मी शहीद
हवाई अड्डे पर विमान के टायर फटे
थार के यात्रियों के मिलेगा मीठा पानी
कांग्रेस नेता खड़के का हेलिकॉप्टर जब्त