लश्कर-ए-तोइबा के एक आतंकवादी ने शुक्रवार शाम रिएसी जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमजा उर्फ शमशेर नामक एक आतंकवादी ने गुलाबगढ़ में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसने 31 राउंड की गोलियाँ, एक एके 47 तथा एक दूरबीन भी जमा किया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आत्मसमर्पित उग्रवादी को आगे जाँच के लिए पुलिस के हवाले किया जाएगा।
|