हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर हवाई अड्डे पर एक निजी कंपनी के विमान का प्रायोगिक ट्रायल उड़ान उस समय हादसे में तबदील हो गई जब विमान के हवाई पट्टी को छूते ही उसके पिछले पहिए फट गए।
कुल्लू के पुलिस उपाधीक्षक अमर चंद ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। विमान का पायलट, सह-पायलट एमडीएलआर कंपनी के उपमहाप्रबंधक और दो इंजीनियर इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।
सूत्रों ने बताया कि एमडीएलआर का चार जेट इंजन वाला विमान बीएई एवारो आरजे-70 परीक्षण उड़ान पर था और इस पर कोई यात्री सवार नहीं था। पहियों के फटते ही विमान रूक गया। विमान में 70 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। यहाँ से चंडीगढ़, कूल्लू, दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ, कूल्लू के लिए सोमवार से प्रतिदिन दो व्यावसायिक उड़ानें शुरू की जानी है।
|