मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
थार के यात्रियों के मिलेगा मीठा पानी
भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस के यात्रियों को जल्द ही मीठा पानी पीने को मिलेगा साथ ही सरहद पर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को भी यह सुविधा मिलेगी।

जिला कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि विगत दिनों हुई आतंरिक सुरक्षा कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत 70 लाख की लागत से मुनावाब रेलवे स्टेशन तथा सीमा चौकियों पर आरओ प्लांट स्थापित किए जाएँगे ताकि सरहद पर तैनात जवानों को खारे पानी से निजात मिल सके।

जिला कलेक्टर ने बताया कि इस गाड़ी से नकली नोट वगैरह की खेप पकडे़ जाने के बाद यात्रियों की विशेष जाँच के लिए कस्टम विभाग को एक अतिरिक्त एक्सरे मशीन मँगाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि मुनावाब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे से संबंधित सूचना अब उर्दू भाषा में भी लगाई जा रही है।
और भी
कांग्रेस नेता खड़के का हेलिकॉप्टर जब्त
नाबालिग से सामूहिक बलात्कार
विधायक पुत्र ने 10 लोगों को कुचला
चेन्नई में हैं जैकी चैन
5 दिन पहले पता चलेगा मौसम का मिजाज
गरीबों को आज से सस्ता गेहूँ-चावल