मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस नेता खड़के का हेलिकॉप्टर जब्त
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रदेश अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जा रहे एक हेलिकॉप्टर को चुनाव अधिकारियों ने शनिवार को जब्त कर लिया। साथ ही बिना अनुमति के हेलिकॉप्टर उतारने के आरोप में इसके पायलट को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि खड़गे को ले जा रहा हेलिकॉप्टर कल रात गुलबर्गा जिला सशस्त्र रिजर्व बल के मैदान पर बिना पूर्व इजाजत के उतर गया।

खड़के यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आए थे। इस मामले में भादसं की धारा 447 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिला न्यायालय ने पायलट अशोक महंत को जमानत पर रिहा करने का आदेश देते हुए मामले की सुनवाई की तारीख 28 अप्रैल तय की है।
और भी
नाबालिग से सामूहिक बलात्कार
विधायक पुत्र ने 10 लोगों को कुचला
चेन्नई में हैं जैकी चैन
5 दिन पहले पता चलेगा मौसम का मिजाज
गरीबों को आज से सस्ता गेहूँ-चावल
हिंसा और अश्लीलता के खिलाफ बच्चे