मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नाबालिग से सामूहिक बलात्कार
राजस्थान में बीकानेर जिले की नोखा तहसील की निवासी एक नाबालिग लड़की को कल बेहोशी की दवा सुंघाकर जोधपुर ले जाकर उसके अश्लील फोटो खिंचने व सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पाँच व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीया पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि गत 21 अप्रैल की रात को वह सो रही थी कि करणाराम ने उसे दबोचकर नाक पर रूमाल लगा दिया जिससे वह बेहोश हो गई तथा बाद वह उसे एक कार में डालकर जोधपुर ले गया। वहाँ मंडोर क्षेत्र में उसके साथ करणाराम, सम्पत माली, कुलदीप माली, सुखदेव माली तथा सुनील माली ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया तथा आपत्तिजनक अवस्था में उसके फोटो खींचे।

थानाधिकारी भागलाराम मीणा ने बताया कि इधर लड़की के पिता ने भी गत 22 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

संदेह के आधार पर पुलिस दल को जोधपुर भेजा गया और मंडोर क्षेत्र में एक घर पर छापा मारकर लड़की को बरामद कर नोखा लाया गया। लड़की की कल मेडिकल जाँच करवाई गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
और भी
विधायक पुत्र ने तीन लोगों को कुचला
चेन्नई में हैं जैकी चैन
5 दिन पहले पता चलेगा मौसम का मिजाज
गरीबों को आज से सस्ता गेहूँ-चावल
हिंसा और अश्लीलता के खिलाफ बच्चे
विशेष विमान से अहमदाबाद जाएगी बारात