मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लखनऊ में 'लालबत्ती' का कहर
विधायक पुत्र ने चार को मौत की नींद सुलाया
WDWD
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार देर रात नशे की हालत में चार लोगों को अपने वाहन से कुचल कर मार देने वाले समाजवादी पार्टी की विधायक के पुत्र को आज आगामी नौ मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विधायक के पुत्र कासिफ अब्बास को रिमांड मजिस्ट्रेट सैफ अहमद की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे आगामी 9 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभियुक्त ने जमानत पर रिहा किए जाने की अर्जी भी दी, जिस पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।

विधायक पुत्र के खिलाफ भादवि की धारा 419, 420 और 304 के तहत कल देर रात मुकदमा दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात विधायक की तख्ती लगी लालबत्ती सफारी ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंद दिया, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सफारी चला रहे कासिफ ने क्लार्क अवध होटल के ठीक सामने पहले दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, फिर गाड़ी फुटपाथ फुटपाथ पर चढ़ा दी। पुलिस के मुताबिक कार चला रहा 17 वर्षीय युवक शराब के नशे में धुत था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नही था। उसने बताया कि वह समाजवादी पार्टी की विधायक और इंदिरानगर निवासी शाहीन फातिमा का बेटा कासिफ अब्बास है। शाहिन फातिमा उत्तरप्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ की अध्यक्ष हैं।

WDWD
प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद सिद्दीकी के मुताबिक देर रात हजरतगंज की ओर से क्लार्क अवध की ओर से आ रही ग्रे कलर की सफारी (यूपी 32 सीए- 7640) होटल के सामने फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई। वाहन लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता काजी इम्तियाज अहमद के नाम पर पंजीकृत है और इसमें अवैध रूप से लालबत्ती लगी हुई थी।
और भी
चेन्नई में हैं जैकी चैन
5 दिन पहले पता चलेगा मौसम का मिजाज
गरीबों को आज से सस्ता गेहूँ-चावल
हिंसा और अश्लीलता के खिलाफ बच्चे
विशेष विमान से अहमदाबाद जाएगी बारात
भारतीय नागरिकता नहीं चाहते तिब्बती