मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गरीबों को आज से सस्ता गेहूँ-चावल
राज्य में गरीबों को तीन रुपए प्रतिकिलो ग्राम की दर से गेहूँ और साढ़े चार रुपए प्रतिकिलो की दर से चावल मुहैया कराने की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना शनिवार से शुरू होगी।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि देश में बढ़ती महँगाई के कारण गरीबों को खाद्यान्न भी आसानी से नसीब नहीं हो पाता। इस तथ्य को ध्यान में रखकर सरकार ने यह योजना लागू करने का निर्णय लिया। योजना का शुभारंभ भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और इंदौर में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में होगा।

भोपाल में दोपहर 12 बजे और इंदौर में अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न शहरों में इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
और भी
हिंसा और अश्लीलता के खिलाफ बच्चे
विशेष विमान से अहमदाबाद जाएगी बारात
भारतीय नागरिकता नहीं चाहते तिब्बती
भारतीय चिकित्सक ज्यादा दक्ष-अमिताभ
छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के बीच राहुल
हुर्रियत नेता गिलानी मुक्त