मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के बीच राहुल
कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सरगुजा जिले के वनग्राम लेंगा में एक आदिवासी परिवार के साथ दोपहर भोजन करके उनके हालात से रूबरू हुए।

भारत खोज अभियान के तहत गाँधी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आज ही सरगुजा पहुँचे थे। विशेष विमान से दरिमा हवाई पट्टी पहुँचने के बाद वे अंबिकापुर, विश्रामपुर तथा सूरजपुर होते हुए लखनपुर विकासखंड के ग्राम लेंगा पहुँचे। इस मार्ग पर अपने रोड शो के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर रुककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाँधी अपराह्न एक बजे लेंगा ग्राम पहुँचे। गोंड बहुल आदिवासियों के इस गाँव की आबादी बमुश्किल छह सात सौ होगी। गाँधी ने आदिवासी परिवार से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकरी ली। उन्होंने विशेषकर राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के संबंध में पूछताछ की। इस योजना के भुगतान संबंधी कई शिकायतें उन्हें मिली।

गाँधी ने आदिवासी मन्नूसिंह के हाथों बनाई लाल चाय पीकर उसकी तारीफ की। असिता नाम की महिला को इमली का दाना निकालते देखा और इस संबंध में जानकारी ली। वह छह सात घरों में भी गए। एक घर में खाट पर सो रहे चरकूराम को उठाकर उन्होंने उसे अपना परिचय दिया।

कांग्रेस महासचिव गाँधी का काफिला यहाँ से उदयपुर विकासखंड क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम महगई पहुँचा। उन्होंने यहाँ भी लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

केंद्र की कुछ विशेषकर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में यहाँ भी कई शिकायतें मिलीं। गाँधी से दरिमा ग्राम होते हुए हवाई पट्टी पहुँचे, जहाँ जिले के कांग्रेसजनों ने उन्हें विदाई दी।

कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी का छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गाँधी आज विशेष विमान से अंबिकापुर से 15 किमी दूर दरिमा हवाई पट्टी पहुँचे। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व केंद्रीय राज्यमंत्री नारायण सामी उनके साथ थे।

हवाई पट्टी पर प्रदेश अध्यक्ष चरणदास महंत एवं विधायक अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री रामचंद्र सिंहदेव ने उनकी अगवानी की। हवाई पट्टी पर राज्य के विभिन्न स्थानों से पहुँचे कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने गाँधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
और भी
हुर्रियत नेता गिलानी मुक्त
देशमुख पुनः सभापति बने
माओवादियों ने एस्सार के 50 वाहन फूँके
गर्मी ने ली एक युवक की जान
फ्रोइलानो माचाडो का निधन
मोदी को हटाने की माँग ने जोर पकड़ा