मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हुर्रियत नेता गिलानी मुक्त
दक्षिण कश्मीर में एक चुनाव विरोधी रैली में जाने से रोकने के लिए आज सुबह घर पर नजरबंद किए गए हुर्रियत कान्फ्रेंस से अलग हुए धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी को छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे नजरबंदी से मुक्त कर दिया गया।

हालाँकि बारामूला जाते समय मीरगुंड में हिरासत में लिए गए कांफ्रेंस के दो अन्य वरिष्ठ नेता जनरल मूसा और मोहम्मद अशरफ लाया को अभी छोड़ा नहीं गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एहतियाती कदम के तहत घर पर नजरबंद किए गए गिलानी से दोपहर में नजरबंदी हटा ली गई। कांफ्रेंस के एक प्रवक्ता एयाज अकबर ने बताया कि गिलानी के हैदरपुरा आवास के आसपास सुबह छह बजे से बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि गिलानी को दक्षिण कश्मीर के शोपियाँ में आज दोपहर में एक चुनाव विरोधी रैली को संबोधित करना था। प्रवक्ता ने बताया कि गिलानी को 12 बजे सूचित कर दिया गया कि वह अपने घर से बाहर जा सकते हैं। उनके घर के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों को भी हटा लिया गया है।
और भी
देशमुख पुनः सभापति बने
माओवादियों ने एस्सार के 50 वाहन फूँके
गर्मी ने ली एक युवक की जान
फ्रोइलानो माचाडो का निधन
मोदी को हटाने की माँग ने जोर पकड़ा
महँगाई के विरोध में प्रदर्शन