मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माओवादियों ने एस्सार के 50 वाहन फूँके
एस्सार को कारोबार समेटने की धमकी
नक्सली हिंसा से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला में गुरुवार देर रात माओवादियों ने धावा बोलकर एस्सार कंपनी की 50 गाड़ियों में आग लगा दी। इन लोगों ने आरके कंपनी पर भी हमला किया।

आगजनी की इस घटना से एस्सार कंपनी को लगभग 10 करोड़ की क्षति होने का अनुमान है। आगजनी के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा जिसमें एस्सार कंपनी को निर्देश दिया गया है कि वह इस क्षेत्र से अपना कारोबार समेट ले।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 12 बजे 50 सशस्त्र माओवादियों ने लगभग एक हजार आदिवासियों के साथ बैलाडीला कस्बे में धावा बोल दिया। ये सभी अपने हाथों में मशाल थामे हुए थे। पहला हमला एस्सार कंपनी की वर्कशॉप पर हुआ। इसके बाद माओवादियों ने कड़मपाल और पटेल पारा स्थित आरके कंपनी पर हमला किया।

घटना की पुष्टि करते हुए बैलाडीला के पुलिस उपअधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि माओवादियों द्वारा घटनास्थल पर छोड़े गए पर्चे में कहा गया है कि जंगल और जमीन के मालिक आदिवासी हैं और उन्हें उनकी ही भूमि से बेदखल करना बंद किया जाए। इसमें नक्सल विरोधी सलवा जुडूम अभियान की भी आलोचना की गई है।

अभी तक एक भी माओवादी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एस्सार कंपनी ने कुछ वर्ष पूर्व ही लगभग 1500 करोड़ रुपए की लागत से बैलाडीला पाइपलाइन परियोजना की स्थापना की थी।
और भी
गर्मी ने ली एक युवक की जान
फ्रोइलानो माचाडो का निधन
मोदी को हटाने की माँग ने जोर पकड़ा
महँगाई के विरोध में प्रदर्शन
मुख्यमंत्री मायावती का नया फरमान
लखनऊ चिड़ियाघर में जानवरों की मौज...