गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी फ्रोइलानो माचाडो का गुरुवार को यहाँ निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं।
मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने अपने शोक संदेश में माचाडो को समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वह लोगों खासकर समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर काम करते रहे। उन्हें अपनी माटी और अपनी भाषा से गहरा लगाव था और उन्होंने गोवा की जनता के कल्याण के लिए काम किया।
राजस्व मंत्री जोस फिलिप डिसूजा ने भी अपने शोक संदेश में कहा कि माचाडो ने गोवा की मुक्ति, उसे राज्य का दर्जा दिलाने तथा कोंकणी भाषा के लिए संघर्ष किया।
|