बढ़ती हुई महँगाई के विरोध में यूएनपीए एवं वामपंथी दलों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार पूर्व घोषित कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के जिला मुख्यालयों पर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन में भारी संख्या में नेताओं एवं आम जनता ने हिस्सा लिया। सभी जनपदों में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त किया गया।
राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबन्धन एवं वाममोर्चा प्रदर्शन के जरिये राष्ट्रपति से प्राथमिकता के आधार पर बढ़ती हुई महँगाई पर नियंत्रण करने के लिये तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया गया। यह सर्वविदित है कि केन्द्र एवं उत्तरप्रदेश की सरकार दोनों ही उपभोक्ताओं एवं उत्पादक किसानो की विरोधी सरकार है।
जहॉ उत्तरप्रदेश में किसानों की फसलों की लूट हो गई, वही महँगाई के कारण जीवन चलाना मुश्किल है। बसपा सरकार तो इतनी संवेदन शून्य है कि जमाखोरों एवं मुनाफखोरों से मिली हुई है, इसलिए भी राज्य में खाद्य सामग्री के मूल्यों में बेतहाशा वृद्वि जारी है।
राज्य के विभिन्न जनपदों के प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिवपालसिंह यादव एवं सीपीएम के प्रदेश सचिव कामरेड मुकुटसिंह ने इटावा में, कन्नौज जनपद में सांसद अखिलेश यादव ने, इलाहाबाद में सांसद कुँवर रेवती रमणसिंह, वीरेन्द्र भाटिया,अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीसी. मिश्रा ने, गोरखपुर में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने, गाजीपुर में प्रदेश महासचि ओमप्रकाशसिंह ने किया।
इनके अलावा बलिया में पूर्व मंत्री राम गोविन्द चौधरी एवं विधायक अम्बिका चौधरी ने, आजमगढ़ में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, सीपीएम के कामरेड रामजग पूर्व विधायक एवं सीपीआई के कामरेड श्रीरामाज्ञा यादव ने, मेरठ में राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने, झाँसी में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने, जे.पी.नगर में पूर्व सांसद चौ. चन्द्रपालसिंह ने, लखनऊ में जिलाध्यक्ष, अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष शारदा प्रताप शुक्ला, सीपीएम. के कामरेड प्रेम कुमार राय, कामरेड प्रेम, सीपीआई के जिला मंत्री मो. खालिद ने,मुरादाबाद में मेयर एसटी हसन, जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी, महानगर अध्यक्ष मनमोहन सैनी ने, वाराणसी में जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा तथा महानगर अध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
|