मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मायावती ने की मतदाताओं से अपील
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उनकी पार्टी को सत्ता में लाने की अपील की है, ताकि देश हित में समानता पर आधारित नई सामाजिक व्यवस्था कायम की जा सके।

उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के मतदाताओं से अपील नाम से 20 पन्नों के अवधारणा पत्र में यह अपील की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरसिंह ने अगले महीने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के रूप में गुरुवार को इसे जारी किया।

सुश्री मायावती ने कहा कि बसपा के सिद्धांत किसी जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं है। वह देश में सदियों पुरानी जाति व्यवस्था पर आधारित असमान सामाजिक व्यवस्था में बदलाव लाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि देश में केवल बसपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके सिद्धांत, नीतियाँ तथा कार्य करने का तरीका समाज के हर वर्ग के हितों के बेहद अनुकुल है।

उन्होंने कहा कि इस नीति को जारी रखते हुए उत्तरप्रदेश में मेरी सरकार ने सभी जातियों और जरूरतमंदों को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए ऐतिहासिक पहल की है और इस नई व्यवस्था पर काम शुरू हो चुका है।

मायावती ने कहा कि यही कारण है कि हमारी पार्टी अन्य पार्टियों की तरह लुभावना घोषणा-पत्र जारी नहीं करती है। हमारी पार्टी उन लोगों से अपील करती है, जो बसपा की वचनबद्धताओं को पूरा करने र अपना समर्थन सुनिश्चित करने के लिए मतदान करते हैं।
और भी
नाव पलटने से 19 लोग डूबे
ट्रक-जीप भिड़ंत में चौबीस मरे
सुनाम में रहस्यमय वस्तु देखी गई
बिरंची दास हत्या मामले में कारोबारी गिरफ्तार
लखनऊ स्टेशन पर 10 बम बरामद
आमिर खान शूटिंग के दौरान घायल