मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नाव पलटने से 19 लोग डूबे
पुणे के नजदीक भाटघर जलाशय में एक नाव के पलट जाने से शादी समारोह से लौट रहे 19 लोग डूब गए जिनमें से 11 के शव बरामद हो चुके हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा कल रात हुआ। हादसे के शिकार लोग वेलवंड गाँव से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद नाव में बैठकर तालुका भोर के वाकाँबा गाँव लौट रहे थे।

नाव में कुल 28 लोग सवार थे जिनमें से नौ को ग्रामीणों ने बचा लिया। शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और नौ लोगों को बचाने में कामयाब रहे।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार तेज हवा के एक झोंके से नाव का संतुलन बिगड़ गया। मरने वालों में बच्चे और महिलाएँ भी शामिल हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
और भी
ट्रक-जीप भिड़ंत में चौबीस मरे
सुनाम में रहस्यमय वस्तु देखी गई
बिरंची दास हत्या मामले में कारोबारी गिरफ्तार
लखनऊ स्टेशन पर 10 बम बरामद
आमिर खान शूटिंग के दौरान घायल
शिल्पा और रीमा को अदालत से राहत