मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ट्रक-जीप भिड़ंत में चौबीस मरे
राजस्थान के जोधपुर जिले के ढेचू थाना क्षेत्र में कनोड़िया गाँव के निकट कल देर रात एक ट्रक और जीप में आमने-सामने हुई भिड़ंत में छह महिलाओं समेत चौबीस लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। भिड़ंत में 18 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ढेचू पुलिस थाने के सहीराम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेघवाल जाति के एक ही परिवार से सम्बद्ध लोग मायरा देकर पिकअप जीप से अपने गाँव छेतरावा लौट रहे थे। कनोड़िया गाँव के निकट उनकी जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। भिड़ंत में 18 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में मरने वाले- किशनी (8), नारायणी (35), मीना (50), बूमी (50), तीजो (70), मोडा (75), मुमल (75) सभी महिलाएँ, जबकि रमेश (16), महेन्द्र (5), जेठा राम (24) और टापू (40), देवाराम (20), बिसना राम (50), रतना राम (45), मनोहर (92), टीला (90), बाबू राम (35), यमरंगू (65), मोहन राम (50), झूमर राम (58), घेवराम (50), माँगू राम (50) है।

अस्पताल में दम तोड़ने वाले दो लोगों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायलों का जोधपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
और भी
सुनाम में रहस्यमय वस्तु देखी गई
बिरंची दास हत्या मामले में कारोबारी गिरफ्तार
लखनऊ स्टेशन पर 10 बम बरामद
आमिर खान शूटिंग के दौरान घायल
शिल्पा और रीमा को अदालत से राहत
संघर्ष के बाद बन गई जल रंगोली