मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लखनऊ स्टेशन पर 10 बम बरामद
WDWD
राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आतंकवादी मंसूबों पर जीआरपी के जवानों ने पानी फेर दिया। आतंकियों ने विस्फोट को अंजाम देने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर पॉलीथिन में दस बम रखे थे, जिसे सुबह गस्त कर रहे जीआरपी के सिपाहियों ने देख लिया और इसकी सूचना तुरंत बंम निरोधक दस्ते को दी। जीआरपी सिपाहियों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया।

जीआरपी सिपाहियों ने बुधवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर काली पॉलीथिन में सुतली में लिपटे हुए बम देखे जिसकी सूचना तुरंत उन्होंने बम निरोधक दस्ते को दी। बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुँच कर इन्हें निष्क्रिय कर दिया। पुलिस के अनुसार सभी बरामद बम देशी थे।

WDWD
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आतंकवादियों ने राज्य के तीन जनपदों के न्यायालयों में बम विस्फोट कर दहशत फैलाने का काम किया था। आतंकियों ने चारबाग एवं हजरतगंज को भी निशाना बनाने की धमकी दी थी। यह भी सूचना है कि अभिसूचना विभाग ने राजधानी के जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह भी दी थी।

रेलवे स्टेशन पर सुबह जीआरपी सिपाही विनोदसिंह परिहार व रामनिवास यादव ने गस्त के दौरान बम बरामद किए। बम की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेलवे) नीरा रावत, क्षेत्राधिकारी सुनीतासिंह सहित अनेक अधिकारी मौके पर पहुँच गए।
और भी
आमिर खान शूटिंग के दौरान घायल
शिल्पा और रीमा को अदालत से राहत
अमिताभ और शत्रुघ्न के बीच तकरार
अब लगेंगे प्री-पेड विद्युत मीटर
हिजबुल का शीर्ष आतंकी मुठभेड़ में ढेर
पागल हाथी ने तीन लोगों को रौंदा