मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिजबुल का शीर्ष आतंकी मुठभेड़ में ढेर
जम्मू के रियासी जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के बटालियन कमांडर को मुठभेड़ में मार गिराया।

61 राष्ट्रीय राइफल्स, 182 सीमा सुरक्षा बल बटालियन और पुलिस ने जिले की माहोर तहसील के कालियान क्षेत्र में खोज अभियान शुरू किया था, जिसके दौरान हुई मुठभेड़ में बटालियन के कमांडर अबू हक उर्फ जहाँगीर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जहाँगीर 1993 से इस क्षेत्र में सक्रिय था और हत्या अपहरण सुरक्षा बलों पर हमले जैसी कई घटनाओं में लिप्त था। वर्ष 2003 में प्रानकोट में 21 हिन्दुओं की हत्या में भी जहाँगीर का हाथ था। आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और कुछ गोला-बारूद बरामद हुआ है।
और भी
पागल हाथी ने तीन लोगों को रौंदा
वर्षा कम होने से बढ़ेंगी चुनौतियाँ
बॉम्बे ब्लास्ट मामले में पहचान परेड
राहुल गाँधी करेंगे मप्र का दौरा
पुलिस और वकील भिड़े, 50 जख्‍मी
गोपाल शेट्‍टी होंगे मुंबई भाजपा के अध्यक्ष