मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राहुल गाँधी करेंगे मप्र का दौरा
कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों का 25 अप्रैल से व्यापक दौरा करेंगे। इन दोनों राज्यों में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने पार्टी की नियमित ब्रीफिंग में कहा कि गाँधी चार दिन की यात्रा के दौरान आदिवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने के साथ साथ मौजूदा सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे।

राहुल गाँधी का दंतेवाड़ा, जगदलपुर, होशंगाबाद सहित कई इलाकों में जाने का कार्यक्रम है। पहले बनाए गए कार्यक्रम के अनुसार गाँधी छत्तीसगढ़ और झारखंड की यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन अब इसमें परिवर्तन कर दिया गया है तथा उनकी झारखंड यात्रा अगले माह तक के लिए टाल दी गई है।

गाँधी अपने भारत खोज अभियान के तहत इससे पहले उड़ीसा और कर्नाटक की यात्रा कर चुके हैं। सिंघवी ने कहा कि गाँधी के आदिवासी क्षेत्रों के दौरे का यह पहला चरण होगा। वह अन्य राज्यों के आदिवासी इलाकों में भी इसी तरह के दौरे करेंगे।
और भी
पुलिस और वकील भिड़े, 50 जख्‍मी
गोपाल शेट्‍टी होंगे मुंबई भाजपा के अध्यक्ष
मुठभेड़ में 3 नगा उग्रवादी ढेर
नर्मदा कार्य योजना के लिए समिति
सड़क हादसों में पाँच मरे
जहरीली घास खाने से 30 गायों की मौत