मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सड़क हादसों में पाँच मरे
राजस्थान के जोधपुर एवं पाली जिलों में कल शाम अलग-अलग सड़क हादसों में पाँच व्यक्तियों की मौत हो गई तथा पाँच अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जोधपुर नागौर सड़क मार्ग पर खोड़ापा थाना क्षेत्र में मंगाराम प्याऊ के पास एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा दो घायल हो गए, जिन्हें यहाँ अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

सूत्रों के अनुसार बारां खुर्द गाँव का एक परिवार बोलेरा से जोधपुर की तरफ आ रहा था कि अचानक प्याऊ के पास उनकी गाड़ी सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक से टकरा गई, जिससे मसूरिया निवासी रवि भार्गव, बारां खुर्द निवासी मगाराम सुथार व अर्जुन सुथार की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि नारायण सुथार और प्रकाश भार्गव को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

सूत्रों ने बताया कि पाली से करीब दस किलोमीटर दूर रेलवे गुमटी के पास साइकिल पर सवार दो लोगों को एक मारुति वैन ने कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई और बाद में वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार दो साधु तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।

मृतक दोनों पाली में मजदूरी करते थे और काम के बाद अपने घर साइकिल से लौट रहे थे। मृतकों की बल्दो की ढाणी निवासी मानाराम पटेल एवं तुलसाराम के रूप में शिनाख्त की गई है।

इस दुर्घटना में देसूरी क्षेत्र के करणवा गाँव निवासी साधु रामा भारती, भभूतसिंह एवं खुडाला निवासी भीखसिंह राजपूत घायल हो गए, जिन्हें पाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और भी
जहरीली घास खाने से 30 गायों की मौत
बिरंची मामले में 5 लोगों को सुरक्षा
देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं का पुनर्वास
'सरकार राज' और 'सरकार' में संबंध नहीं
मुंडे का भाजपा नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह
जबरन वसूली के मामले में गवली गिरफ्तार