उत्तरप्रदेश में बरेली के फतेहगंज (पूर्वी) क्षेत्र में मंगलवार को किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से 30 गोवंशीय पशुओ के मरने से सनसनी फैल गई।
आधिकारिक सूत्रो के अनुसार जंगल में चरने के लिए गई करीब 45 गायों में से 30 चापरगुनिया, शाहपुर और खनपुरा गाँवो में मृत पाई गईं।
उन्होंने बताया कि इन गायों की मौत संभवत: जहरीला पानी पीने अथवा विषाक्त चारा खा लेने की वजह से हुई। सूचना पाते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। मामले की जाँच की जा रही है।
|