मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बिरंची मामले में 5 लोगों को सुरक्षा
मैराथन धावक बुधियासिंह के कोच बिरंची दास हत्या मामले में पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत पाँच लोगों को सुरक्षा प्रदान की। मामले में मुख्य संदिग्ध गैंगस्टर संदीप आचार्य उर्फ राजा के अब तक फरार होने के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया है।

दास हत्या मामले की प्रगति की समीक्षा के बाद शहर के पुलिस आयुक्त बिनय बेहेरा ने कहा कि पुलिस ने एलबम कलाकार लेसली, त्रिपाठी स्टूडियो के मालिक जुबुली सुंदर राय और एक अन्य एलबम कलाकार के भाई अरूण मंत्री को सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है।

बहरहाल उन्होंने उन अधिकारियों का नाम नहीं बताया जिन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान की गई है उनके नाम का खुलासा करना ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में दास के परिजनों को सुरक्षा प्रदान की गई थी। इसके अलावा जूडो हॉल के पास भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उसी जगह दास की हत्या हुई थी।

बेहेरा ने कहा कि जिन लोगों को सुरक्षा मुहैया करायी गई है उन सभी ने अपनी जान को खतरा बताया था। मामले में प्रगति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
और भी
देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं का पुनर्वास
'सरकार राज' और 'सरकार' में संबंध नहीं
मुंडे का भाजपा नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह
जबरन वसूली के मामले में गवली गिरफ्तार
अभिषेक-ऐश ने मियामी में मनाई सालगिरह
गोपीनाथ मुंडे ने इस्तीफा दिया