मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं का पुनर्वास
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर बिहार खासतौर से मुजफ्फरपुर जिले में देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं के पुनर्वास के लिए राज्य के कल्याण, स्वास्थ्य और मानव संसाधन विभाग के सचिवों को एक ठोस प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है

राजधानी पटना में मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर आयोजित 'जनता दरबार' में अपनी समस्याओं को लेकर नीतीश कुमार से भेंट करने पहुँची देह व्यापार से जुड़ी कुछ महिलाओं की व्यथा सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य के कल्याण, स्वास्थ्य और मानव संसाधन विभाग के सचिवों को निर्देश दिया कि मुजफ्फरपुर के चतुर्भुज स्थान सहित राज्य के अन्य लाल बत्ती इलाकों की स्थिति में कैसे सुधार आए और वहाँ की महिलाओं का कैसे पुनर्वास हो, इस संबंध में वे एक ठोस प्रस्ताव तैयार करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी की उन देह व्यापार से जुडी महिलाओं की समस्याओं को भी सुना, जिनके साथ कुछ दिनों पूर्व मारपीट की गई थी और उन्हें घरों से निकालकर उनके घरों में आग लगा थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है और सचिवों से इस बारे में रिपोर्ट मिलते ही सरकार द्वारा देह व्यापार से जुड़ी महिलाओं के पुनर्वास पैकेज की घोषणा कर दी जाएगी।
और भी
'सरकार राज' और 'सरकार' में संबंध नहीं
मुंडे का भाजपा नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह
जबरन वसूली के मामले में गवली गिरफ्तार
अभिषेक-ऐश ने मियामी में मनाई सालगिरह
गोपीनाथ मुंडे ने इस्तीफा दिया
टैगोर के पदक की बीमा राशि मिलना बाकी