मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'सरकार राज' और 'सरकार' में संबंध नहीं
अपनी आगामी फिल्म 'सरकार राज' का संबंध बाल ठाकरे के परिवार से होने से फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इनकार किया है।

बीती रात एक समारोह में फिल्म के कुछ अंशों को जारी किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता रामगोपाल वर्मा ने कहा कि उनकी नई फिल्म सरकार की सीक्वेल अथवा अगली कड़ी नहीं है। इसकी पटकथा मौलिक है। यह कहीं से प्रेरित नहीं है।

वर्मा ने कहा सरकार राज तथा सरकार के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं है। दर्शकों के साथ हमेशा एक मनोवैज्ञानिक पहलू काम करता है। वे किसी भी फिल्म को किसी व्यक्ति के साथ जोड़कर देखते हैं। वर्मा ने कहा कि भले ही उनकी पहले की फिल्म सरकार हॉलीवुड की 'द गॉडफादर' से प्रेरित थी पर इस फिल्म में वैसा कुछ नहीं है।

सरकार राज विकास की राजनीति की तलाश करती नजर आती है। इसमें परंपरा तथा आधुनिकता की बहस छेड़ी गई है।
फिल्म में सरकार (अमिताभ) पीछे चला जाता है। अब राज संभालता है शंकर नागरे (अभिषेक)। कहानी में ऐश्वर्या एक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कंपनी के सीईओ के किरदार में है।

वह नागरे के सामने महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्र में एक एक ऊर्जा संयंत्र लगाने का प्रस्ताव रखती है। सरकार (अमिताभ) को इस मुद्दे पर विश्वास में लेने के बाद नागरे लोगों को अपने समर्थन में लाने के लिए गाँवों की ओर जाता है। हमेशा ताकतवर रहीं बुरी शक्तियाँ आगे बढ़ती हैं तथा उनके गुर्गे सरकार की सत्ता तथा नागरे का नाम राजनीतिक क्षितिज से मिटाना चाहते हैं।

अमिताभ ने कहा कि यह मेरे लिए एक ऐतिहासिक मौका था। सरकार राज में काम करना मेरे लिए खुशी का अवसर है क्योंकि पर्दे पर ऐश्वर्या तथा अभिषेक के साथ काम करने का मौका है। अपने परिवार के साथ काम करने के फायदे तथा नुकसान दोनों हैं।

उन्होंने कहा कि रामू ने एक फिल्म अभिनेता के तौर पर उनके लिए चुनौती भरा काम दिया है। भले ही नि.ंशब्द तथा आग बाक्स आफिस पर अच्छा नहीं कर पाई तथा दर्शकों तथा आलोचकों के कटघरे में रही हो लेकिन इनमें अभिनय करना मेरे लिए बड़ी चुनौती थी।

वर्मा ने कहा कि वे जया बच्चन के साथ भी काम करना चाहते हैं। हाल ही में देखी एक फिल्म उपहार का जिक्र करते हुए वर्मा ने कहा कि मैंने ऐसा अभिनय कभी नहीं देखा है। वर्मा ने कहा कि अगर कोई अच्छी पटकथा आती है तो वे उनके साथ जरूर काम करेंगे।

सरकार राज में ऐश्वर्या ने अपने किरदार को एनरॉन कंपनी की सीईओ रेबेका मार्क के साथ जोड़कर पूछने पर कहा कि उनका रोल सिर्फ रामू की पटकथा पर आधारित है।
और भी
राजनाथ से मिलने नहीं जाएँगे मुंडे
जबरन वसूली के मामले में गवली गिरफ्तार
अभिषेक-ऐश ने मियामी में मनाई सालगिरह
गोपीनाथ मुंडे ने इस्तीफा दिया
टैगोर के पदक की बीमा राशि मिलना बाकी
राहुल ने सिखाये बाक्सिंग के गुर