मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जबरन वसूली के मामले में गवली गिरफ्तार
माफिया से विधायक बने अरुण गवली को सोमवार को जबरन वसूली के एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले में गवली के छोटे भाई विजय अहीर को भी हिरासत में लिया जा चुका है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राकेश मारिया ने बताया कि मामले की पूरी जाँच के बाद पता चला है कि गवली की तरफ से ही जबरन वसूली की गई थी और इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। गवली बायकुला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।

2005 से एक भवन निर्माता से जबरन वसूली करने पर अहीर और उसके दो साथियों को 26 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इससे पहले भी भवन निर्माता से इन लोगों ने जबरदस्ती पैसे वसूले थे। चार-पाँच माह पहले जब इन लोगों ने भवन निर्माता से दोबारा पैसे माँगे तो उसने इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।
और भी
अभिषेक-ऐश ने मियामी में मनाई सालगिरह
गोपीनाथ मुंडे ने इस्तीफा दिया
टैगोर के पदक की बीमा राशि मिलना बाकी
राहुल ने सिखाये बाक्सिंग के गुर
पूर्व सांसद दत्ता मेघे ने राकांपा छोड़ी
जीप-ट्रक भिड़ंत में सात मरे