मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राहुल ने सिखाये बाक्सिंग के गुर
किसानों की समस्याओं को लेकर झाँसी की सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने एक युवा मुक्केबाज को मुक्केबाजी के कुछ गुर सिखाए।

इस युवा मुक्केबाज की यदि मानें तो नेहरू-गाँधी परिवार के इस सदस्य को खेल की जानकारी है। शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय के रास्ते में जब कई किसानों को भीतर जाने से पहले पहचान के लिए इंतजार करना पड़ रहा था, तब राहुल ने सड़क से गुजरने वाले लोगों से बातचीत में समय लगाया। कांग्रेस महासचिव को इससे पहले पुलिस ने रोक दिया और उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

राहुल ने अपनी कोचिंग कक्षा के लिए जा रहे एक एथलीट को रोका और उसके खेल के बारे सही अनुमान लगाया यानी मुक्केबाजी। उन्होंने अगले कुछ क्षण आश्चर्य में पड़े युवक के साथ कुछ पंच मारने में बिताए, जबकि भीड़ यह सब देख रही थी।

क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के छात्र इमरान खान ने राहुल के साथ अपनी बातचीत के बाद कहा उन्होंने मुझसे क्रॉस राइट पंच दिखाने को कहा- जब मैं हुक्स लगा रहा था। उन्होंने मेरा सुधार किया। ऐसा लगता है कि वह खेल को जानते हैं। उन्होंने मुझे लाइट वेट वर्ग से बैंटम वेट वर्ग में जाने का सुझाव दिया। खान ने कहा कि राहुल ने मुझसे ज्यादा जोरदार पंच मारने को कहा।

राहुल ने अपने परिवार के साथ उनके आटोग्राफ की प्रतीक्षा कर रही एक छोटी लड़की के मन की भी मुराद पूरी की और उससे बातचीत में कुछ वक्त बिताया जबकि उनके सुरक्षाकर्मी महिला कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को दूर रोके हुए थे, जो अपने युवा नेता से मिलना चाहता था।

मंडलायुक्त से मुलाकात के बाद राहुल किसानों को विदा करने गए और बजुर्ग किसानों से आशीर्वाद भी लिया। वह किसानों को लाने वाली तीन बसों के भीतर गए और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन यदि एक महीने में उनकी माँगों को नहीं मानता तो वह फिर उनके साथ आएँगे।
और भी
पूर्व सांसद दत्ता मेघे ने राकांपा छोड़ी
जीप-ट्रक भिड़ंत में सात मरे
बांग्लादेश से बेहतर संपर्क चाहता है भारत
चूहे के काटने से नवजात की मौत
नंदीग्राम में फिर हिंसा भड़की
किडनी मामले में डॉक्टरों से पूछताछ