राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में रविवार को जीप और ट्रक में हुई भिड़ंत में चार महिलाओं समेत सात लोग मारे गए और पाँच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आमने-सामने हुई भिड़ंत में जीप में सवार लोगों में से चार ने मौके पर ही जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ दो की हालत नाजुक बताई जाती है। सूत्रों के अनुसार मृतकों में नवविवाहिता युवती भी है, जिसकी दो दिन पहले ही शादी हुई थी। जीप बीकानेर की ओर से आ रही थी। मृतकों की पहचान हो गई है।
|