मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बांग्लादेश से बेहतर संपर्क चाहता है भारत
बांग्लादेश के साथ बढ़ते आर्थिक सहयोग के मद्देनजर भारत पड़ोसी देश के साथ बेहतर संपर्क चाहता है, ताकि दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र (साफ्टा) को सफलता से क्रियान्वित किया जा सके।

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त पिनाक रंजन चक्रवर्ती ने एक साक्षात्कार में बताया कि यदि हम साफ्टा की सफलता चाहते हैं तो दक्षेस के भीतर बेहतर संपर्क जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ भारत चाहेगा कि आर्थिक समृद्धि में उसके पड़ोसी देश भी सहयोगी बनें, ताकि दक्षेस क्षेत्र में व्यापार तथा वाणिज्य को बढ़ावा मिल सके।

चक्रवर्ती ने कहा कि एक नए उभरते भारत के साथ हम बांग्लादेश को भी इसका हिस्सा बनाना चाहते है। चक्रवर्ती मैत्री एक्सप्रेस के उद्‍घाटन के संबंध में यहाँ आए हुए थे।

बांग्लादेश की पहचान तथा उसके सबसे बड़े पड़ोसी देश के साथ संबंधों को लेकर किए गए सवालों के जवाब में चक्रवर्ती ने कहा एक गरीब पड़ोसी एक जिम्मेदारी के समान होता है और इसीलिए हम बांग्लादेश के बाजारों के साथ एकीकरण, संचार तथा संपर्क चाहते है।

उन्होंने कहा कि खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनल पार्टी की सरकार ने भारत से एक दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन मौजूदा कार्यवाहक सरकार अधिक व्यावहारिक है और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के लिए उसने अपना हाथ बढ़ाया है।
और भी
चूहे के काटने से नवजात की मौत
नंदीग्राम में फिर हिंसा भड़की
किडनी मामले में डॉक्टरों से पूछताछ
राहुल नौटंकी बंद करें-मायावती
भारत भवन में 'महाभारत'
राजधानी में तिहरा हत्याकांड