मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजधानी में तिहरा हत्याकांड
पश्चिमी दिल्ली के राजनगर इलाके में एक दंपती और उसकी पुत्रवधू की रहस्यमय परिस्थिति में हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हंगरी दूतावास में टेलीफोन ऑपरेटर विनोद वर्मा, उनकी पत्नी और बहू पूजा शुक्रवार रात राजनगर इलाके में स्थित अपने निवास में खून से लथपथ मृत पाए गए।

इस घटना के बारे में तब पता चला जब मृतक दंपती के दत्तक पुत्र नितिन वर्मा (28) ने अपने परिजनों को तड़के चार बजे सूचित किया कि पश्चिमी दिल्ली में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और राजनगर स्थित उनके आवास पर कोई फोन नहीं उठा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों और पड़ोसियों ने विनोद वर्मा को मकान की पहली मंजिल पर खून में सना पाया, जबकि पुष्पा वर्मा (45) और पूजा (26) मकान की दूसरी मंजिल पर मृत पाई गई थीं। उनके शरीर पर चाकू के अनेक निशान मौजूद थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मकान में कोई तोड़-फोड़ नहीं की गई थी, इसलिए पुलिस यह आशंका जता रही है कि यह हादसा किसी विवाद का नतीजा है। मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से खुला हुआ था, इसलिए ऐसा समझा जा रहा है कि अपराधियों ने दोस्ताना अंदाज में घर में प्रवेश किया गया होगा। पुलिस के अनुसार अस्पताल में भर्ती नितिन से भी पूछताछ की जाएगी कि आखिर वह देर रात घर से बाहर क्यों निकला था। वर्मा दंपती आज अपराह्न में धार्मिक समारोह आयोजित करने वाला था।

जब प्रारंभिक रिपोर्ट आई तो ऐसा माना जा रहा था कि अपराधियों ने नितिन को भी छूरे से गोद दिया होगा और वह जीवन और मौत के बीच झूल रहा होगा लेकिन बाद में पुलिस ने जानकारी दी कि जिस वक्त यह हादसा हुआ तब नितिन मकान पर मौजूद नहीं था। वह कहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
और भी
मोदी की जीएसीएल को सलाह
ममता की सहयोगी से सामूहिक बलात्कार
नक्सलियों ने वन कार्यालय लूटा
मायावती की केन्द्र सरकार को चेतावनी
मायावती के रिश्तेदार ने खुदकुशी की
बेटी ही निकली परिवार की कातिल!