मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ममता की सहयोगी से सामूहिक बलात्कार
पश्चिम बंगाल में नन्दीग्राम के गोकुलनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं द्वारा तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की एक सहयोगी के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद समूचे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है।

दरअसल माकपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव के सिलसिले में यहाँ एक रैली करना चाहते थे, जिसका भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति के कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। इसके बाद रात में माकपा कार्यकर्ताओं ने राधाकृष्ण आदि के घर का दरवाजा तोड़कर उसके पति की पिटाई की और फिर सामूहिक बलात्कार किया। इन दोनों को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक एसएस पांडा ने बताया कि जिले में इस घटना के बाद से तनाव व्याप्त हे और पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।
और भी
नक्सलियों ने वन कार्यालय लूटा
मायावती की केन्द्र सरकार को चेतावनी
मायावती के रिश्तेदार ने खुदकुशी की
बेटी ही निकली परिवार की कातिल!
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, आठ मरे
पुलिस रोकेगी साइबर अपराध