उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वे दो-तीन माह मे प्रदेश के लिए माँगे गए 80 हजार करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को निर्गत करे और महगाई पर अकुंश लगाए अन्यथा बसपा केन्द्र सरकार से समर्थन वापस ले लेगी।
मायावती ने केन्द्र पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश के बुंदेलखंड और पूर्वांचल के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए माँगे गए विशेष पैकेज का भुगतान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि गत सात जनवरी को भी केन्द्र को चेताया था कि विशेष पैकेज दे अन्यथा समर्थन वापस ले लेंगे, पर केन्द्र सरकार ने अनदेखी कर दी थी। उन्होंने आज पुन: चेतावनी दी की कि अगर तीन माह तक विशेष पैकेज जारी नही हुआ तो सीधे संप्रग अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राष्ट्रपति को समर्थन वापसी का पत्र भेजकर देशव्यापी आन्दोलन शुरू किया जाएगा।
|