मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर में पाँच आतंकवादी ढेर
सुरक्षाबलों के दो अलग-अलग अभियानों में एक घुसपैठिए और जैश-ए-मोहम्मद के एक जिला कमांडर सहित पाँच आतंकवादी मारे गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने कुपवाड़ा जिले में संयुक्त अभियान चलाया जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के एक जिला कमांडर सहित चार आतंकवादी मारे गए।

मारे गए चार आतंकवादियों में से दो की पहचान एक स्वयंभू जिला कमांडर अमजद तथा लश्कर-ए-तोइबा के आतंकवादी अबू सैफुल्ला के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए ये दोनों आतंकवादी पाकिस्तान से संबंधित थे।

अमजद को मार गिराने की घटना को बड़ी सफलता बताते हुए प्रवक्ता ने कहा कि वह 2001 से ही आतंकी घटनाओं में सक्रिय था। हाल ही में इस महीने लोलबा क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों के अपहरण और फिर उनकी हत्या कर दिए जाने की घटना में भी वह शामिल था।

मारे गए अन्य आतंकवादियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर सेना ने कुपवाड़ा जिले के करन सेक्टर में एक अज्ञात आतंकवादी को मारकर घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया।
और भी
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, आठ मरे
पुलिस रोकेगी साइबर अपराध
नगालैंड पार्टी की सदस्यता समाप्त
सड़क दुर्घटना में सात की मौत
उग्रवादी हमले की आशंका के मद्देनजर चौकसी
वाम मोर्चा बंगाल बंद का विरोध करेगा-बसु