बिहार में जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में आज हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर थाना के शेखलम चक मोहल्ला स्थित मोहम्मद मन्नान के घर में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में सुबह वहाँ अचानक विस्फोट हो जाने से जरीना खातून, रुखसाना और मोहम्मद सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई तथा नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है जबकि एक अन्य को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सामान्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
|