मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उग्रवादी हमले की आशंका के मद्देनजर चौकसी
भारत-नेपाल सीमा से लगे बिहार के समस्तीपुर जिले में प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) उग्रवादियों के हमले की आशंका को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रलाल दास ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस उपाधीक्षकों को चौकस रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी थाना, पुलिस आउट पोस्ट और पुलिस पोस्टों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा पुलिस अधिकारियों को सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर वहाँ भी विशेष नजर रखने को कहा गया है।

सूत्रों ने बताया कि जिले के खानपुर, हथौड़ी, वारिसनगर, पटोरी और हलई समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के अलावा रेल खंडों तथा रेलवे स्टेशनों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
और भी
वाम मोर्चा बंगाल बंद का विरोध करेगा-बसु
अमिताभ के पक्ष में आए गोविंदा
अमिताभ का नया ठीया 'बिगअड्‍डा'
माता-पिता को 'खुशी' मंजूर नहीं
झाँसी में राहुल गाँधी का धरना
लहरों से संघर्ष करती रंगोली