मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वाम मोर्चा बंगाल बंद का विरोध करेगा-बसु
वयोवृद्ध मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने कहा है कि अवसरवादी राजनीतिक पार्टियों ने 21 अप्रैल को बंगाल बंद का आह्वान किया है। इसका वाममोर्चा विरोध करेगा।

बसु ने कल माकपा की राज्य समिति की बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंनें कहा कि अवसरवादी पार्टियों ने इस बंद का आह्वान किया है, इसका माकपानीत वाममोर्चा सरकार विरोध करेगी।

विपक्षी दल अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) ने आवश्यक वस्तुओं की बेहताशा बढ़ती कीमतों के विरोध में संयुक्त रूप से 12 घंटे का बंगाल बंद का आह्वान किया है।

बसु ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी स्तरों पर वाममोर्चा के बीच एकजुटता बनी रहे। आगामी पंचायत चुनावों में सीटों के बँटवारे को लेकर वाममोर्चा के बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि पंचायत चुनावों में सीटों के बँटवारे को लेकर कुछ स्थानों पर मोर्चा के बीच मतभेद हैं, जिसे सुलझाने के लिए बातचीत की जा रही है।
और भी
अमिताभ के पक्ष में आए गोविंदा
अमिताभ का नया ठीया 'बिगअड्‍डा'
माता-पिता को 'खुशी' मंजूर नहीं
झाँसी में राहुल गाँधी का धरना
लहरों से संघर्ष करती रंगोली  
सोनिया पर टिप्पणी से विधायक निलंबित