बॉलीवुड के शहंशाह अब युवाओं के नेटवर्किंग साइट पर विश्वभर में फैले अपने प्रशंसकों से जुड़ेंगे। इस साइट का नाम 'बिगअड्डा.काम' है। इस नई कवायद के बारे में अमिताभ बच्चन ने कहा कि बिगबी बिगअड्डा.काम के जरिये मुझे अपने विचार और भावनाओं को व्यक्त करने और लोगों की राय जानने का अवसर मिला है। इसके जरिये मीडिया द्वारा बनाई गई मेरी भव्य छवि के वास्तविक पहलुओं को दिखाने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहाँ मैं खुद ही पूरी पटकथा लिखता हूँ और इसका न कोई संपादन करता है और न ही कोई मेरे विचारों को तैयार करता है।
उन्होंने कहा कि मेरे लिए अब सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मैं यहाँ सभी तरह के सवालों का जवाब दे सकता हूँ। मैं हमेशा से एक ऐसा प्लेटफार्म चाहता था, जहाँ मैं कल्पना से सच बोल सकूँ। लोगों को अब मेरे गैर संपादित विचार सीधे मुझसे जानने का अवसर मिल सकेगा।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि बिगअड्डा अकेला ऐसा मंच होगा, जहाँ मैं सीधे अपने विचार रखूँगा और उस पर चर्चा करूँगा।
|