मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बीएसएफ फायरिंग में तीन लोग मृत
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गायों की तस्करी कर रहे तीन संदिग्ध लोगों को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया है।

माथभंगा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी आनंद राय ने बताया कि मेखलीगंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में बॉर्डर के पास पिलर पोस्ट संख्या 841 पर बीती रात लगभग सवा नौ बजे कुछ लोग गायों के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सीमा पर गश्त लगा रहे बीएसएफ के जवानों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन वे लोग भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने उन पर गोलियाँ चलाई, जिसमें तीन लोग मारे गए। इनमें से दो लोग भारतीय नागरिक हैं और एक बांग्लादेशी है।

उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों की पहचान बासकपारा के निवासी अश्विनी बासक (23) और अमल बासक (25) के रूप में की गई है जबकि बांग्लादेशी नागरिक की पहचान ऐनुल हक (30) के रूप में की गई है।
और भी
लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार
सैक्स रैकेट का भांडाफोड़
अमिताभ भी पढ़ते थे चंदामामा
दो संदिग्ध आतंकी मुठभेड़ में ढेर
बलात्कारी को 12 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट ने की आत्महत्या