मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सैक्स रैकेट का भांडाफोड़
भाजपा नेता समेत सात गिरफ्तार
इंदौर पुलिस ने शुक्रवार को एक अंतरराज्यीय सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए तीन लड़कियों समेत सात लोगों को धर दबोचा। इनमें भारतीय जनता पार्टी का एक नेता भी शामिल है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शहर के मूसाखेड़ी इलाके के एक बंगले पर छापा मारकर यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई की रहने वाली हैं और इन्हें चार-पाँच दिन पहले इंदौर लाया गया था।

इनके साथ शांतिलाल सिर्वी नामक व्यक्ति भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। सिर्वी भारतीय जनता पार्टी की धार जिला इकाई का महामंत्री है और जिले के बदनावर से ताल्लुक रखता है।

सूत्रों ने कहा कि सैक्‍स रैकेट के संचालक प्रमोद अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामला दर्ज करके सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

इस बीच खबर मिली है कि सिर्वी से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छीन ली गई है। पार्टी की धार जिला इकाई के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने इसकी पुष्टि की।
और भी
अमिताभ भी पढ़ते थे चंदामामा
दो संदिग्ध आतंकी मुठभेड़ में ढेर
बलात्कारी को 12 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट ने की आत्महत्या
बस हादसे में 14 लोगों की मौत
गोआ सेक्स रैकेट में युवक की तलाश