मणिपुर के थौबल जिले में असम राइफल्स के जवानों के साथ एक मुठभेड़ में पीपुल्स यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट (पीयूएलएफ) के दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले में कुछ आतंकवादियों के बारे में पता चलने के बाद चौबीसवीं असम राइफल्स के जवानों ने कुछ स्थानों पर छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि जब उन्होंने अभियान तेज किया तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियाँ चलाईं। जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए।
आतंकवादियों के पास से एक नौ एमएम की पिस्तौल और एक कार्बाइन सहित कुछ गोलियाँ भी बरामद की गई है। शवों को शिनाख्त के लिए याइरपोक पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है।
|