मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट ने की आत्महत्या
फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट हेमन्त पाण्डेय ने शुक्रवार की सुबह अपने सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेशसिंह ने बताया कि इस घटना के सम्बन्ध में सीमा पाण्डेय नामक महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

सिंह के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट पाण्डेय कल ही अपने गृहनगर जिला आम्बेडकर नगर से छुट्टी से ड्यूटी पर वापस आए थे और उनके साथ सीमा पाण्डेय नाम की एक महिला आई थी।

सीमा को उनकी मुँहबोली बहन बताया जाता है, पर उसके संदिग्ध आचरण के चलते पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

सिंह ने बताया कि पाण्डेय ने आज सुबह सात बजे अपनी लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की और उसके बाद उनके साथ आई महिला सीमा पाण्डेय घर से निकलकर भागने का प्रयास करने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

राजेशसिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी पाण्डेय के परिजनों को दे दी गई है और उनका मानना है कि परिवार के लोगों के यहाँ आ जाने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का कुछ पता चल सकेगा।
और भी
बस हादसे में 14 लोगों की मौत
गोआ सेक्स रैकेट में युवक की तलाश
रेल के डिब्बों में अब मधुबनी पेंटिंग्स
अर्जुनसिंह 19 अप्रैल को अमरकंटक में
सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत
सीमा क्षेत्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू