झारखंड के गुमला जिले के अदार गाँव के समीप गुरुवार को एक बस के नहर में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 अन्य जख्मी हो गए।
पुलिस इंस्पेक्टर रविन्द कुमार ने बताया कि यात्रियों से खचाखच भरी बस पुल को तोड़ती हुई नीचे नहर में गिर गई।
बस बनालत ने गुमला जा रही थी। चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में चार यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि छह अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में 50 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से छह की हालत नाजुक बनी हुई है।
|