मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गोआ सेक्स रैकेट में युवक की तलाश
सेक्स रैकेट के भंडाभोड़ के सिलसिले में गोआ पुलिस अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट में कथित रूप से शामिल नागपुर के एक युवक की तलाश कर रही है। रैकेट में उज्बेकिस्तान की एक महिला भी शामिल है।

अपराध शाखा ने बताया कि नागपुर का रहने वाला नौजवान रोहित त्रिवेदी और उज्बेकिस्तान की एक महिला गुलनोवा जुर्यू पिछले दो वर्षों से गोआ से अंतराष्ट्रीय सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

अपराध शाखा के इंस्पेक्टर संदेश चोदानकर ने बताया हम रोहित की तलाश कर रहे हैं जो मूलत: नागपुर का रहने वाला है। वह पिछले दो वर्षों से गोआ से सेक्स रैकेट चला रहा है। हम उसकी गतिविधियों पर गौर कर रहे हैं।

रोहित के साथ रैकेट में शामिल जुर्यू के खिलाफ पुलिस पहले ही लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी है। चोदानकर ने कहा आरंभिक रूप से हमें इस महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। देह व्यापार के सिलसिले में चार उज्बेक लड़कियों को गिरफ्तार करने के बाद हमें जुर्यू के बारे में पता चला।
और भी
रेल के डिब्बों में अब मधुबनी पेंटिंग्स
अर्जुनसिंह 19 अप्रैल को अमरकंटक में
सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत
सीमा क्षेत्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू
मुख्यधारा में लौटें नक्‍सली-जोगी
मेघालय व असम में भूकंप के झटके