मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रेल के डिब्बों में अब मधुबनी पेंटिंग्स
भारतीय रेल के डिब्बे अब आपको मधुबनी पेंटिंग्स से सजे-सँवरे दिखाई देंगे। रेलमंत्री लालूप्रसाद यादव ने लोकसभा में इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि मधुबनी पेंटिंग्स पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी भी इन्हें काफी पसंद करती थीं और विशेष रुप से इन कलाकृतियों को ँगवाया करतीं थीं।

यादव ने कहा कि देश की इस पुरानी कला को संजोए रखने के उद्देश्य से अब रेलवे इन्हें अपनाएगा। रेल डिब्बों और स्टेशनों में मधुबनी पेंटिंग्स लगाई जाएगी।

उन्होंने इसका श्रेय सँयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गाँधी को देते हुए कहा कि उन्होंने सही समय पर यह सुझाव देकर उल्लेखनीय काम किया है।

मधुबनी की पेंटिंग्स के रेलवे में उपयोग से महिलाओं को भी बड़ा सहारा मिलेगा क्योंकि इस काम में महिलाओं का एक बड़ा तबका लगा हुआ है। यादव के साथ ही बैठी श्रीमती गाँधी भी यादव की इस घोषणा को सुन मुस्कराए बिना नहीं रह सकीं।
और भी
अर्जुनसिंह 19 अप्रैल को अमरकंटक में
सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत
सीमा क्षेत्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू
मुख्यधारा में लौटें नक्‍सली-जोगी
मेघालय व असम में भूकंप के झटके
सार्वजनिक मार्गों पर पार्किंग न हो