मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अर्जुनसिंह 19 अप्रैल को अमरकंटक में
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुनसिंह 19 अप्रैल को मध्यप्रदेश के अमरकंटक में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार अर्जुनसिंह 19 अप्रैल को अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

यह विश्वविद्यालय मुख्यतया देश की जनजातियों के लिए उच्च शिक्षा और शोध के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है।

इस विश्वविद्यालय का क्षेत्राधिकार देशव्यापी होगा और इसे अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तरह केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के माध्यम से वित्तीय सहायता दी जाएगी।

यह विश्वविद्यालय भी प्रचलित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ढाँचे पर ही स्थापित किया जा रहा है, लेकिन इसकी अपनी कुछ विशेषताएँ होंगी, जो दूसरे विश्वविद्यालयों से भिन्न होंगी।
और भी
सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत
सीमा क्षेत्र में रात्रिकालीन कर्फ्यू
मुख्यधारा में लौटें नक्‍सली-जोगी
मेघालय व असम में भूकंप के झटके
सार्वजनिक मार्गों पर पार्किंग न हो
उप्र उपचुनावों में हुआ सत्ता का दुरुपयोग-सपा