मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सार्वजनिक मार्गों पर पार्किंग न हो
अरविन्द शुक्ला
शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया गया है कि उनके द्वारा अपने-अपने अधिकारिता क्षेत्र में यह सुनिश्चित किया जाए कि सार्वजनिक मार्गों पर तम्बू, कनात इत्यादि न लगाए जाएँ व अव्यवस्थित पार्किंग न हो। ऐसी कोई व्यवस्था न हो जिससे सार्वजनिक मार्गों पर यातायात में व्यवधान हो।

गृह सचिव महेशकुमार गुप्ता ने शासन के निर्णय की उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध मे शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बहुधा यह देखा जाता है कि समारोह, कार्यक्रम के आयोजन हेतु सड़कों पर तम्बू, कनात इत्यादि लगा दिए जाते हैं जिसके कारण अनावश्यक रूप से सार्वजनिक यातायात में अवरोध उत्पन्न होता है तथा जनसामान्य को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इन अवसरों पर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों की पार्किंग भी कर दी जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य मे शासन द्वारा उक्त निर्णय लिया गया है।
और भी
उप्र उपचुनावों में हुआ सत्ता का दुरुपयोग-सपा
सद्‍भावना की देवी बनी तनोट माता
कुपवाड़ा में सैन्य पोशाक पहनने पर प्रतिबंध
प्रियंका से मिलकर नलिनी के पाप धुले!
ये खाने लगे खेत, इन्हें पहुँचाओ विदेश!
रेलवे स्टेशन पर माओवादियों का हमला