मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रेलवे स्टेशन पर माओवादियों का हमला
भाकपा माओवादी संगठन के सदस्यों ने गत महीने झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में अपने साथियों की मौत के विरोध में 24 घंटे के झारखंड बंद के आह्वान के दौरान मंगलवार देर रात औरंगाबाद जिले में फेसर रेलवे स्टेशन पर हमला कर रेलवे के पाँच कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कल देर रात करीब दो सौ नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन पर हमला किया तथा पाँचों कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके चलते करीब दो घंटे औरंगाबाद-मुगलसराय रेल खंड पर गाड़ियों का परिचालन बाधित रहा। बाद में नक्सलियों ने कर्मचारियों को छोड़ दिया।

नक्सलियों ने गत रविवार को झाझा रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त हमला कर रेल थाना को डाइनामाइट से उड़ा दिया था जिसमें एक कर्मचारी सहित पाँच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। (भाषा)
और भी
बैतूल सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार
कैलाश मानसरोवर यात्रा एक जून से
गुजरात में बस नहर में गिरी, 44 मरे
अबू सलेम के खिलाफ सुनवाई बुध से
भये प्रकट कृपाला...  
वन्य जीवों की 22 खालें बरामद