मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अबू सलेम के खिलाफ सुनवाई बुध से
वर्ष 1993 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामलों में आरोपी अपराध जगत के प्रत्यर्पित सरगना अबू सलेम के खिलाफ विशेष टाडा अदालत में सुनवाई कल से शुरू होगी।

विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने आज यहाँ बताया कि इस मामले में पहले गवाह के तौर पर एक आब्रजन अधिकारी से जिरह होगी। यह अधिकारी वर्ष 2005 में सलेम को प्रत्यर्पित कर मुंबई लाए जाने के समय भारत में ड्यूटी पर था।

उन्होंने कहा कि सलेम के खिलाफ टाडा की धारा तीन (3), आईपीसी की धारा 120 (बी) शस्त्र अधिनियम और विस्फोट पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले हैं। सलेम पर इस मामले के अन्य आरोपियों को हथियारों की आपूर्ति करने तथा विस्फोट का षड्यंत्र रचने में लिप्त होने का आरोप है।

मुंबई में 12 मार्च 1993 को विभिन्न स्थानों पर हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में 257 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
और भी
भये प्रकट कृपाला...  
वन्य जीवों की 22 खालें बरामद
पूरे परिवार की जलने से मौत
माओवादियों ने स्कूल भवन उड़ाया
अब देवी-देवता भी ब्रांडेड!
महानगर में बढ़ रहे हैं अनिद्रा के रोगी