मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वन्य जीवों की 22 खालें बरामद
WDWD
जनपद प्रतापगढ़ की एसओजी टीम ने वन्य जीवों की खालों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही इनके पास से 22 खालें बरामद की गई हैं और मामले की जाँच का जिम्मा एसटीएफ को सौंप दिया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने बताया कि टीम द्वारा 14 अप्रैल को संजय शुक्ला व अर्जुन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। इनसे बाघ की दो खालें, तेंदुआ की 12 खालें, सफेद तेंदुआ की एक, अजगर की तीन तथा अन्य जन्तुओं की खालें बरामद हुईं।

पूछताछ के दौरान शुक्ला और मिश्रा ने बताया कि मिश्री का पुरवा थाना धम्मौर के निवासी रामअचल मिश्रा नामक व्यक्ति जो जम्मू-कश्मीर में सेना मे नौकरी करता है, ने उन्हें खाल बेचने के लिए दी थ

दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा : दूसरी ओर अलीगढ़ में दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने राजवीर उर्फ महाशय पुत्र दलवीर निवासी उसरह रसूलपुर को गिरफ्तार किया है। मृत युवकों की शिनाख्त यादराम उर्फ बंटी पुत्र एवरसिहं निवासी उसरह तथा सत्यदेव शर्मा पुत्र रणजीत निवासी नगला सकत थाना हसायन जिला हाथरस के रूप की गई है। पूछताछ के दौरान राजवीर ने बताया कि उसने चार साथियों के सहयोग से दोनों युवकों की हत्या की थी।
और भी
पूरे परिवार की जलने से मौत
माओवादियों ने स्कूल भवन उड़ाया
अब देवी-देवता भी ब्रांडेड!
महानगर में बढ़ रहे हैं अनिद्रा के रोगी
मैं मजदूर किस्म का आदमी हूँ-शाहरुख
बिरंची हत्याकांड में प्रेम प्रसंग का मामला