मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पूरे परिवार की जलने से मौत
चंपई जिले में मिजोरम-म्यामां सीमा पर बसे नाहलन ग्राम में मकान में आग लग जाने से माँ और उसके चार बच्चों की जलने के कारण मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कल देर रात करीब 2.30 बजे आग लग गई उस समय गाँव के सभी बाशिंदे सो रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि उस वक्त तेज हवा चल रही थी, जिसके कारण आग तेज हो गई और उन्हें आवाज नहीं सुनाई दी।

उन्होंने बताया कि ऐसा अनुमान है कि यह आग शॉर्टसर्किट के कारण लगी होगी। एक अन्य घटना में दक्षिणी मिजोरम के लुंगलेई जिले में तुईपुई में तीन मकान आग से जलकर खाक हो गए। यह घटना कल सुबह करीब 10.30 बजे हुई जब घर के मालिक चर्च गए हुए थे। आग की दूसरी घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
और भी
माओवादियों ने स्कूल भवन उड़ाया
अब देवी-देवता भी ब्रांडेड!
महानगर में बढ़ रहे हैं अनिद्रा के रोगी
मैं मजदूर किस्म का आदमी हूँ-शाहरुख
बिरंची हत्याकांड में प्रेम प्रसंग का मामला
बावरिया गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार